समय पर काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लेक लिस्टेड

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही पर संबंधित ठेकेदार को ब्लेेक लिस्टेड कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने सोमवार को अभियंताओं एवं ठेकेदारों की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा बैठक में यह बात कही।

 | 

उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी कार्य तीव्र गति से चलाते हुए आगामी वर्षा काल से पूर्व पूरे करना सुनिश्चित करें। गुणवत्ता के लिए इंजीनियर्स प्रभावी मॉनिटरिंग करें। वरिष्ठ स्तर पर भी कार्यों के निरीक्षण हो, कहीं भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही अभियान के तहत बनने वाले एमपीटीज की गुणवत्ता एवं श्रेष्ठ तकनीक का प्रशिक्षण भी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं को दिया जा रहा है।

उन्होंने आवश्यकतानुसार श्रमिक भार बढ़ाने व मशीनरी का पर्याप्त उपयोग करते हुए इस कार्यों को पूरा करने को कहा। बैठक में अभियान के विविध पहलुओं पर समीक्षा की गई तथा अभियंताआंें से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम, अधीक्षण अभियंता सी.एल.सालवी, अधिशाषी अभियंता अजीत गिलुण्डिया सहित अभियान से जुड़े अधिकारीगण मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News