ठिठुरते 75 मजदूर एवं कामगारों को प्रदान किये कम्बल एवं शाॅल
लायन्स क्लब लेकसिटी ने सदस्य कैलाश मनेारिया के सहयोग से हिरण्मगरी से. 5 में ठंड से ठिठुरते 75 कामगार एवं मजदूरों को कम्बल एंव गर्म शाॅल प्रदान कर ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।

लायन्स क्लब लेकसिटी ने सदस्य कैलाश मनेारिया के सहयोग से हिरण्मगरी से. 5 में ठंड से ठिठुरते 75 कामगार एवं मजदूरों को कम्बल एंव गर्म शाॅल प्रदान कर ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।
क्लब अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि कैलाश मेनारिया ने अनुराग प्रिन्टर्स, टेकरी-मादड़ी लिंक रोड़, पानरियों की मादड़ी क्षेत्र में ये कम्बल एवं शाॅल प्रदान किये। इस वर्ष क्लब ने अब तक अनेक अवसरों पर कम्बलें प्रदान कर जरूरतमंदो की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर सचिव के. वी. रमेश, वी. सी. व्यास, के. जी. मून्दड़ा, मनप्रीत धींगरा, राजीव मेहता, प्रवीण आंचलिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।