अन्ध विद्यालय के बच्चें मनाएंगे लुई ब्रेल दिवस
ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल का 205 वां जन्म दिन 4 जनवरी 2013 को स्थानीय राजकीय प्रज्ञा चक्षु माध्यमिक अन्ध विद्यालय, अम्बामाता परिसर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी ए.डी.जे हेमन्त जैन होंगे।

ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल का 205 वां जन्म दिन 4 जनवरी 2013 को स्थानीय राजकीय प्रज्ञा चक्षु माध्यमिक अन्ध विद्यालय, अम्बामाता परिसर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी ए.डी.जे हेमन्त जैन होंगे।
अन्ध विद्यालय के आयोजक विरेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि उदयपुर के आस-पास के सभी जिलों से बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसमें सभी पूर्व छात्र भी अपनी रूचि अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं अपना अनुभव भी बच्चों में बाटेंगे। आर्य ने कहा कि अभी तक कुल 200 छात्राओं ने इसमें प्रवेश कर लिया हैं। कार्यक्रम 4 जनवरी प्रात: 10 से 2 तक नेत्रहीनों की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता रखी गई है जैसे वस्तुओं को छुकर एवं सूंघ कर पहचानना, दूरी एवं दिशा ज्ञान, विभिन्न प्रकार की आवाज पहचानना एवं 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक भी किया जायेगा।
आर्य ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह 34 साल से अन्ध विद्यालय से जुड़े है एवं वह सरकार को धन्यवाद करना चाहते है क्योंकि सरकार ने इस बार विद्यालय के लिए 50000 रुपय का पुरस्कार दिया जिससे विद्यालय में वो सब जरूरतों को पूरा कर पाए जिससे किसी भी बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और वो आगे भी सरकार से यही अनुरोध करते है कि इसी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करवाते है।
