दृष्टिहीन मतदाता ब्रेल लिपि के माध्यम से कर सकेंगे मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर द्वारा विधान सभा चुनाव के दौरान दृष्टिहीन मतदाताओं को ब्रेल लिपि के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर द्वारा विधान सभा चुनाव के दौरान दृष्टिहीन मतदाताओं को ब्रेल लिपि के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नारायणसिंह ने बताया कि प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार होने के बाद प्रारूप 7 ए के अनुसार डमी बेलेट शीट का मुद्रण किया जायेगा जिसके लिए 16 नवम्बर को राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ से डमी बेलेट शीट मुद्रित कर उपलब्ध करवायेंगा।
इस कार्यवाही के संबंध में पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिन्हें विधानसभा स्तरीय मास्टर टे्रनर्स प्रशिक्षण देंगे।