उदयपुर जिले में युवा महोत्सव के अन्तर्गत हुए ब्लॉकस्तरीय समारोह
राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में उदयपुर जिले में स्काउट गाइड स्थानीय संघ ब्लाक्स में ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में युवा महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम हुए। इनमें डेढ़ सौ से अधिक युवा प्रतिभाओं ने उत्साह से भाग लिया।

उदयपुर ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव शहर के राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। महोत्सव का उद्घाटन समारोह जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री शिवजी गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता मण्डल सचिव सुरेश खटीक ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री वीरेन्द्र पंचोली एवं श्री सुरेन्द्रसिंह राव, मण्डल उप प्रधान डॉ. सुजानसिंह छाबड़ा, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मानशंकर पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मानमहेन्द्रसिंह भाटी, स्थानीय संघ उप प्रधान श्री जगदीश अरोड़ा, सर्कल ऑर्गेनाइजर(स्काउट) श्री शरद शर्मा एवं सर्कल ऑर्गेनाइजर(गाइड) रेखा शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।
समारोह का संचालन स्थानीय संघ सचिव श्री किशनलाल सालवी एवं श्री चुन्नीलाल चंदेरिया ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म संयुक्त सचिव श्रीमती किरण पोखरणा ने अदा की।
समारोह के आरंभ में पूर्व संभाग प्रभारी श्री महेश जोशी, श्रीमती अंजना शर्मा, श्री मोहनलाल मेघवाल, संतोष सोनी, उर्मिला कुंवर राव, देव सोनी, मेवा मीणा, पुष्कर चौधरी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।