कोटडा में ब्लॉक स्तरीय युवा सम्मेलन
नेहरू युवा केन्द्र उदयपुर द्वारा गुरुवार को पंचायत समिति कोटडा के सभागार में एक दिवसीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी (कोटडा) घीसा राम बामनिया ने कहा युवा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें।

उन्होंने स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में युवाओं को सहयोग करने का अनुरोध करते हुए,सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करवाने को कहा । उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलवाई। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राजस्थान कौशल एवं आजिविका विकास निगम उदयपुर के जिला समन्वयक नरेश कलाल तथा संगठक किशोर सिंह ने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी दी।
प्रारम्भ मे युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने युवा सम्मेलन की जानकारी सहित केन्द्र के कार्यक्रम, युवा मण्डलों के गठन एवं उनके कार्याें की जानकारी दी। सम्मेलन मे ब्लॉक साक्षरता प्रभारी मोहम्द अली ,सर्व शिक्षा अभियान के हीरा लाल डांगी युवा कार्यकर्ता अश्क अली, नरेश गरासिया आदि ने भी विचार व्यक्त किये। सम्मेलन का संचालन अमृत लाल खेर तथा आभार व्यक्त रमेश ने किया ।
युवा समन्वयक श्री अमरावत ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एक दिवसीय युवा सम्मेलन शुक्रवार को लसाडिया में आयोजित होगा।