रमाडा उदयपुर रिसोर्ट एण्ड स्पा में रक्तदान हुआ
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को रामपुरा स्थित रमाड़ा रिसोर्ट एण्ड स्पा में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को रामपुरा स्थित रमाड़ा रिसोर्ट एण्ड स्पा में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रिसोर्ट प्रबंधक मिस डोली तलदार ने बताया कि रमाड़ा द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर मे रिसोर्ट के कर्मचारियों एवं उनके परिवार द्वारा करीब 34 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर दोपहर 1 बजे एम. बी. चिकित्सालय की रक्त युनिट टीम के सहयोग से आयोजित हुआ। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों संभाग के सबसे बडे़ चिकित्सालय एम.बी.चिकित्यसालय में रक्त यूनिट मे रक्त की कमी होने के बाद कई स्वयंसेवी संगठन इसमें आगे आए थें।इस के तहत रमाड़ा रिसोर्ट द्वारा शिविर के माध्यम से रक्तदान कर चिकिसालय की रक्त यूनिट मे जमा करवाया ताकि चिकित्सालय मे रक्त की कमी वाले मरीज़ों को रक्त उपलब्ध हो सके।
