रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर 23 को

तैलिक साहू मेवाड बैठक सेवा समिति के तत्वावधान में स्व. रामचन्द्र पण्डियार की स्मृति में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23-12-2012 रविवार को तैलिक समाज का नोहरा, नाडाखाड़ा में आयोजित किया जायेगा।

 | 
तैलिक साहू मेवाड बैठक सेवा समिति के तत्वावधान में स्व. रामचन्द्र पण्डियार की स्मृति में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23-12-2012 रविवार को तैलिक समाज का नोहरा, नाडाखाड़ा में आयोजित किया जायेगा। बैठक अध्यक्ष मीठालाल नैणावा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान में भाग लेने के लिए पूरा प्रचार प्रसार कर रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया गया। रक्तदान संयोजक विकास मंगरोरा ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, आंखो की जांच, स्त्री रोग, फिजिशियन आदि के डाक्टर अपनी निःशुल्क सेवाएं देगे। उक्त जानकारी प्रवक्ता हेमन्त दया ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News