उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती सात दिवसीय समारोह के अंतर्गत रक्तदान

 | 
Blood Donation

Udaipur Times, Udaipur News: 15 जून 2026। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के सात दिवसीय समारोह के अंतर्गत एवं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कृष्ण कल्याण संस्थान एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 137 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश देते हुए जरूरतमंदों के जीवन बचाने के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दी। 

क्षत्रिय महासभा प्रवक्ता रणवीर सिंह राणावत जोलावास ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के सात दिवसीय समारोह के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। रक्तदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, गंभीर रोगी, प्रसूता माता अथवा जीवनरक्षक उपचार प्राप्त कर रहे मरीज के लिए नई जिंदगी का आधार बन सकता है। रक्तदान समाज में भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। रक्तदान के दौरान होने वाली स्वास्थ्य जांचों से व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार को सर्वोच्च स्थान दिया गया है तथा रक्तदान उसी भावना का सशक्त प्रतीक है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, रक्त संचार बेहतर होता है तथा हृदय स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोत्तम उदाहरण है। विज्ञान एवं चिकित्सा क्षेत्र में हुई प्रगति के बावजूद सुरक्षित रक्त की उपलब्धता आज भी नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं पर निर्भर है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान की आदत विकसित करनी चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े। महाराणा प्रताप का जीवन केवल युद्ध और पराक्रम की गाथा नहीं, बल्कि जनकल्याण, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा का अमर संदेश है। रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रेम सिंह शक्तावत, माया बहन, नकुल सिंह भाटी, शक्ति सिंह कारोही, पृथ्वीराज सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत, चंद्रवीर सिंह दांतड़ा, रणवीर सिंह जोलावास, नागेन्द्र सिंह सौलंकी, शिवदान सिंह जोलावास, रणवीर सिंह सियाणा, यादवेन्द्र सिंह रलावता, चंद्रवीर सिंह चौहान, इंद्र सिंह जोलावास, उपाध्यक्ष भाजपा दीपक शर्मा, लोकेश पालीवाल, प्रदीप रवानी, कमलेंद्र सिंह पंवार, रणविजय सिंह सियाणा, मनोज शर्मा, नीरज सालवी, जय सिंह जोधा, विक्रम सिंह चंदेला, कोशिक चंदा, नाहर सिंह झाला, अजय सिंह पहल, गिरजेंद्र सिंह परिहार, फतह सिंह सेमारी, राजेंद्र सिंह गोगाथला, किशन लाल सालवी,  सुरेंद्र सिंह शक्तावत, किशोर सिंह शेखावत, सिद्धार्थ सिंह रलावता, कमलेंद्र सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह करेलिया, गोवर्धन सिंह थामला, हिम्मत सिंह क्लवल, रूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह भाटी, भानु प्रताप थाणा, महिपाल सिंह छापरी, देवदीप सिंह शक्तावत, महीप सिंह झाला, विजेंद्र सिंह चुंडावत, कुलदीप सिंह निम्बाहेड़ा, प्राची सालवी, विजेता, सत्यपाल सिंह डोडिया, रोहिताश्व चुंडावत, उदय सिंह शक्तावत, सुहानी शक्तावत, अमर सिंह झाला, ललीत पान्डे, शीतल जैन, बहादुर सिंह सोलकी, श्याम प्रताप सिंह चुण्डावत, विश्वराज सिंह चौहान, बसन्त जेठानी, चमन सिहं दुलावत, गजेंद्र आमेटा, दीपक पुरोहित, निर्मल सिंह चौहान, मुरलीधर सालवी, शूरवीर सिंह कच्छावा, हेमेंद्र सिंह, जयंत सिंह चौहान, भावेश जैन, राजकमल वैष्णव आदि उपस्थित रहे । 

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तवीरों का अभिनंदन किया गया तथा सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय दल, स्वयंसेवकों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं रक्तदाताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और लोककल्याण के आदर्शों को स्मरण करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताया।  मेडिकल टीम में डॉ कैलाश कुमार बंसल, डॉ सुरेश लखारा, काउंसलर प्रमोद सिंह, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति आमेटा, टेक्नीशियन जितेंद्र चौधरी, मोहन सिंह, मनोहर लाल मीणा उपस्थित रहे । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News