रक्तदान शिविर एवं भोजनशाला का शुभारम्भ
सुरेखा देवी लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वल्लभनगर स्थित मोतीगुरू कृष्ण गौ धाम पर आज प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 86 लोगों ने जरूरतमंदो के लिये रक्तदान किया
सुरेखा देवी लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वल्लभनगर स्थित मोतीगुरू कृष्ण गौ धाम पर आज प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 86 लोगों ने जरूरतमंदो के लिये रक्तदान किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर के पश्चात भोजनशाला का शुभारम्भ किया गया ताकि साधु-साध्वियों के लिए नवकारसी एंव गोचरी की व्यवस्था हो सकें। इसके साथ ही यहीं पर पशु चिकित्सालय का भी शुभारम्भ किया गया। जिसमें गौ धाम एवं क्षेत्र की गायों का बीमार होने पर समुचित ईलाज हो सके। निश्चित रूप से पशु चिकित्सक उपलब्ध होगा।
उद्घाटन हस्तीमल लोढ़़ा,यशवन्त कोठारी ने किया। रक्तदान के पश्चात प्रभु पाश्र्व भैरव भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से संगीतकार यशवंत पितलिया एवं पंचम जैन मधुर स्वर में नाकोड़ा भैरव के भजनों की प्रस्तुति दे कर सभी को आनन्दत कर दिया। इस अवसर पर नवकार मंत्र की आराधना भी गई।
