होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा रक्तदान शिविर

चिकित्सा अधिकक्षक डॉ. निवेदता के सौजन्य से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, डबोक द्वारा आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

 | 

चिकित्सा अधिकक्षक डॉ. निवेदता के सौजन्य से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, डबोक द्वारा आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत्, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं एच.ओ.डी. पेथेलोजी व ब्लाड बैंक इन्चार्ज प्रो. डॉ. चन्द्रा माथुर एवं सचिव, महावीर इन्टरनेशनल, वीर वर्धमान मेहता द्वारा किया गया।

डॉ. चन्द्रा माथुर में बताया कि, “प्रतिवर्ष 9000 लिटर रक्त की आवश्यकता होती है जिसमें से मात्र 45 ही डोनेशन से प्राप्त होता है”। प्रो. माथुर ने अधिक से अधिक रक्त दान करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक एवं अधिष्ठता डॉ. अमिय गोस्वामी, प्राचार्य डॉ. राजन सूद, डॉ. नवरतन जटिया, डॉ. सतेन्द्र सिंह, डॉ. विवेक नायर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News