अर्चित वर्डिया कि याद में रक्तदान शिविर कल
“शहीदों की शहादत को हमने आज तक नही भुलाया है”, इसी का संदेश देते हुए कल शहीद लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया की स्मृति में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा । सियाचिन में 27 जुलाई 2011 बंकर में हुए विस्फोट से शहीद हुए उदयपुर के अर्चित वर्डिया की स्मृति […]
“शहीदों की शहादत को हमने आज तक नही भुलाया है”, इसी का संदेश देते हुए कल शहीद लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया की स्मृति में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा । सियाचिन में 27 जुलाई 2011 बंकर में हुए विस्फोट से शहीद हुए उदयपुर के अर्चित वर्डिया की स्मृति में कल सवेरे 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा । इस शिविर में प्रबंध अध्ययन संकाय के छात्र-छात्राएं व संकाय के सदस्यों के द्वारा रक्तदान किया जाएगा एवं इस शिविर में वर्डिया के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। प्रबंध अध्ययन संकाय के सदस्य डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि अर्चित वर्डिया की याद में इस शिविर का आयोजन हो रहा है, शिविर में 60 -70 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य है ।