लेकसिटी किडनी केयर एंड रिलीफ फण्ड की ओर से रक्तदान शिविर

महेंद्र सिंह राठौड़ की स्मृति में आज लेकसिटी किडनी केयर एंड रिलीफ फण्ड की ओर से चांदपोल स्थित सामुदायिक भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कुल 32 यूनिट रक्तदान हुआ।

 | 

लेक सिटी किडनी केयर एंड रिलीफ फण्ड के संस्थापक जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान की कमी को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में अभा आई डोनेशन, लायंस क्लब हाडा रानी, गडियादेवारा नवयुवक मंडल सहित कई संस्थाओ ने भाग लिया।

शिविर में, शहर में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाले रविन्द्रपाल सिंह कपूर ने भी रक्तदान किया। शिविर में 10 यूनिट रक्त लायंस क्लब की ओर से डोनेट किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News