थेलिसिमिया दिवस पर रक्तदान शिविर कल

आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग एवं सुखलेचा चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर के साझा प्रयासों से थैलिसिमिया दिवस पर आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक परिसर में कल सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर रखा गया है।

 | 
आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग एवं सुखलेचा चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर के साझा प्रयासों से थैलिसिमिया दिवस पर आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक परिसर में कल सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर रखा गया है। विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी) डॉ.चन्द्रा माथुर ने बताया कि शिविर में अधिकाधिक दानदाताओं से रक्तदान कराया जाएगा। साथ ही रक्तदान व मरणोपरांत नैत्रदान, देहदान के संकल्प पत्र भी भराए जायेंगे। उन्होंने रक्तदाता के रूप में अधिकाधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News