महेश नवमी के मौके पर रक्तदान शिविर

महेश नवमी के मौके पर मंगलवार को महेश सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर मे माहेश्वरी समाज के 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान समाज के 45 से अधिक रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

 | 

समाज के तरूण असावा ने बताया कि कृष्ण कुमार काबरा की पुण्यतिथि के मौके पर प्रति वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी का के अवसर पर 12 दिवसीय ‘महोत्सव‘ मनाया गया। 8 जुन से प्रारम्भ हुये इस महोत्सव मे समाज के द्वारा कई प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक आयोजन, कार्यक्रम किये गये हैं।

महोत्सव के 12 दिनों में क्रिकेट प्रतियोगिताएं, एकल नृत्य, सामूहिक खेल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का  सम्मान समारोह, भक्ति संध्या सहित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News