रक्तदान शिविर आयोजित,70 यूनिट हुआ रक्तदान
उदयपुर केटरिंग डीलर्स समिति की ओर से आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासू पूज्य धर्मशाला में जरूरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
| Apr 12, 2015, 18:44 IST

उदयपुर केटरिंग डीलर्स समिति की ओर से आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासू पूज्य धर्मशाला में जरूरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर मेें 70 यूनटि रक्त एकत्रित किया गया। रक्त संग्रहण में स्थल ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया।
समिति के अध्यक्ष दिलीप सुराणा ने बताया कि शिविर का पार्षद पारस सिंघवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी गणेश डागलिया,सचिव राकेश चौधरी,गजेन्द्र खाब्या, राजकुमार सरूपरिया, यशवन्त पोरवाल,विक्रम भण्डारी ने सहयोग दिया।