रोटरी क्लब रॉयल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
रोटरी क्लब रॉयल द्वारा आज सुन्दरवास स्थित ओस्तवाल प्लाजा में जरूरतमंदो के लिये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 110 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब रॉयल द्वारा आज सुन्दरवास स्थित ओस्तवाल प्लाजा में जरूरतमंदो के लिये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 110 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश जनवा ने बताया कि क्लब द्वारा इस शिविर के लिये सोश्यल मीडिया पर किये गये प्रचार-प्रसार के कारण एक दिन में इतना रक्त एकत्रित करना काफी लाभदायक रहा। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष यशवन्त मण्डावरा, सचिव डॉ. गजेन्द्र पुरोहित, दीपक काबरा, अरूण पूर्बिया मौजूद थे।