गिट्स में रक्तदान शिविर का आयोजन
गीतांजली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर में “जीवन बचाओं“ अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
गीतांजली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर में “जीवन बचाओं“ अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
गिट्स डायरेक्टर डॉ विकास मिश्र ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन गिट्स के पूर्व विद्यार्थी अंकित शर्मा के याद में किया गया और कहा कि रक्तदान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है, इससे न केवल आप दूसरों को नया जीवन दे सकते है बल्कि समय आने पर अपने लिए रक्त की जरूरत को पूरा कर सकते है।
वित्त नियंत्रक बाबू लाल जागिंड ने विद्यार्थियों व फेकल्टी मेम्बर्स का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है जो अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के बारे में सोचते है। इसलिए हमे स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।
इस रक्तदान शिविर में गिट्स के विद्यार्थियों, फैकल्टी मैम्बर्स व एन.सी.सी. व एन.एस.एस. ग्रुप द्वारा 108यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में गिट्स के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेन्ट चिन्तल पटेल तथा विद्यार्थी कुमार भार्गव, कुणाल त्रिवेदी, अर्पित कुमावत व हार्दिक औदिच्य का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा तथा संस्थान के सभी सदस्यों की पूरी सहभागिता रही।
