रक्तदान शिविर आयोजित

शहर के खान एंड भू-विज्ञान विभाग में सुन्दरदेवी कोठारी मेमोरियल च्रेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट के तत्वावधान में आज रक्तदान के शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कई संस्थाओ के लोगो ने भाग लेकर रक्तदान किया।

 | 

रक्तदान शिविर आयोजित

शहर के खान एंड भू-विज्ञान विभाग में सुन्दरदेवी कोठारी मेमोरियल च्रेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट के तत्वावधान में आज रक्तदान के शिविर का आयोजन किया गया,  जिसमे कई संस्थाओ के लोगो ने भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर का उदघाटन जिला कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में खान एंड भू-विज्ञान विभाग के निदेशक डी.एस.मारू एंव हिंदुस्तान जिंक सी.ई.ओ. अखिलेश जोशी थे।

इस दौरान जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने कहा कि, रक्तदान करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है, क्योंकि यह दुनिया की समसे बड़ी समाज सेवा है और इसमें इंसान से इंसान जुड़ता है। अभी भी कई ऐसे गॉव और कस्बे जिनमें रक्त नहीं मिलता है, जिसके कारण आज भी उन्हें हानियां भुगतनी पड़ती है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अरुण कोठारी ने बताया कि, इस शिविर का आयोजन उदयपुर शहर में दूसरी हुआ है। इससे पहले शिविर 2005 में लगा था जिसमे 190 यूनिट रक्त दान हुआ था और इस बार 204 यूनिट रक्त दान हुआ है।

रक्तदान शिविर में कई संस्थाओ का साथ मिला है, जिसमे आर.के.मार्बल से 50 लोगों, मोनाल मार्बल से 15 लोगों , माइनिंग इंजीनियरिग कॉलेज (पी.टी.आई.) से 30 लोगों ने रक्तदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News