3 सितंबर को इमाम हुसैन की याद में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

हुसैनी मिशन ग्रुप द्वारा अजंता गली स्थित शिया मस्जिद इमामबाड़े में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

 | 
blood donation camp

उदयपुर 1 सितंबर 2023 । शहीद ए करबला और पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स. अ.) के नवासे इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में आगामी रविवार 3 सितंबर 2023 को अजंता गली स्थित शिया जामा मस्जिद स्थित इमामबाड़े में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 

रक्तदान शिविर के आयोजनकर्ता हुसैनी मिशन ग्रुप के सैयद अकबर रिज़वी ने बताया कि इमाम हुसैन के अरबाइन यानि चेहलुम के दिनों में आयोजित रक्तदान शिविर इमाम हुसैन के साढ़े चौदह सौ साल पहले इंसानियत को ज़िंदा रखने के अपने 72 साथियो की साथ पेश की गई क़ुरबानी और इंसानियत को कायम रखने के लिए अपने खून का हदिया पेश कर अकीदतमंद इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि पेश करेंगे।

हुसैनी मिशन ग्रुप के इमरोज़ मिर्ज़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर रविवार सुबह 3 सितंबर 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिनमे मुस्लिम ही नहीं बल्कि सभी धर्मालंबी हिस्सा लेंगे। रक्तदान शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए इमरोज़ मिर्ज़ा (मोबाइल न. 8302988981),  सैयद अकबर रिज़वी (मोबाइल न. 9214493953) एवं अबू तुराब (मोबाइल न. 9460632819) पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News