गहलोत के जन्मदिन पर रक्तदान और फल वितरण

शहर के कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मनाया गहलोत का जन्मदिन

 | 
gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर जहाँ शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया वहीँ कांग्रेस के निवर्तमान महामंत्री राजीव सुहालका की ओर से आशा धाम आश्रम में फल वितरण कर एवं केक काटकर बड़ी ही सादगी के साथ जन्मदिन मनाया गया

पंकज कुमार शर्मा शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा की अशोक गहलोत इसी तरह अनवरत राजस्थान प्रदेश की जनता की सेवा करते रहे। जयदेव पांडा, छैलसिंह, राजपुरोहित, हनुमान राम, जगदीश पुरोहित, गोतम पुरोहित, तनवीर भादू, मोहित वैष्णव, चेतन खटीक, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी ने रक्तदान किया। 

इस मोके पर अशोक तंबोली, सुभाष चोपड़ा, राजेंद्र राव, प्रमोद वर्मा, उमेश शर्मा, फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, सुधीर जोशी, सीपी झाला, सुनील दाधीच, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल उपस्थित रहे।

कांग्रेस के निवर्तमान महामंत्री राजीव सुहालका की ओर से आशा धाम आश्रम में फल वितरण कर एवं केक काटकर बड़ी ही सादगी के साथ गांधीवादी नेता जननायक आदरणीय अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया।  

rajeev suhalka

इस दौरान सभी लोगों ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की एवं राजस्थान के आमजन को सुख सुविधाएं प्रदान करने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जन-जन को सुख सुविधा देने पर पुनः आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान का मुख्यमंत्री चुने जाने की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।  

इस अवसर पर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीमाली, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, पूर्व महामंत्री केजी मूंदड़ा, क्षेत्रीय पार्षद गिरीश, पार्षद अरुण टांक, ए ब्लॉक महामंत्री मुजफ्फर हुसैन, पार्षद हिदायतुल्लाह, कांग्रेस नेता उत्तम कुमार देवड़ा, तीर्थ सिंह, इंटक नेता सुनील रोजर्स, ऋतुराज, अब्दुल कादिर, मुजीबउद्दीन खान आदि कई कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News