विधि महाविद्यालय में रक्तदान
शहर के मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में आज 30 यूनिट रक्तदान हुआ। महाविद्यालय डीन आनन्द पालीवाल ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ
शहर के मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में आज 30 यूनिट रक्तदान हुआ। महाविद्यालय डीन आनन्द पालीवाल ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने की प्रेरणा दी।
महाविद्यालय प्रबन्धन, लियो-लायंस क्लब एवं सरल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय छात्रसंघ संयुक्त सचिव सुनील कल्याणा, विधि महाविद्यालय अध्यक्ष अक्षयसिंह राणावत, छात्र नेता चन्द्रवीर सिंह झाला, मुमल जानी, पूजा उपाध्याय, कैलाश डांगी, प्रतीक सरूपरिया आदि उपस्थित थे।
