मांगो को लेकर बीएन के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

शहर के बीएन कालेज के अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत के नेतृत्व में आज कार्यकताओं ने लम्बित मांगो को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

 | 
मांगो को लेकर बीएन के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

शहर के बीएन कालेज के अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत के नेतृत्व में आज कार्यकताओं ने लम्बित मांगो को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

बीएन कालेज के अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत ने बताया कि पिछले कई समय से छात्रो द्वारा अपनी मांगो को लेकर कई ज्ञापन दिया गया है, लेकिन युनिवसिर्टी प्रशासन की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसी के चलते आज सैकडो विद्याथियों नारेबाजी करते हुये विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जिसके बाद एक प्रतिनिधिमण्डल ने कुलपति आई. वी त्रिवेदी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान कुलपति ने विद्याथिर्यों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुये जल्द उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

मांगो को लेकर बीएन के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थियो के द्वारा कालेज में इन्टरनल परीक्षाओं के नम्बर को पुनः प्रारम्भ करने, सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने, रिवेल के परिणाम को जल्द ही घोषित करने और पुनःमुल्यांकन, पूरक परीक्षाओं में एक ही शुल्क लेने की मांग की थी, जिस पर कुलपति ने सहमति जताते हुये दोनो मे से एक ही पर शुल्क लेने पर सहमति जताई।

प्रतिनिधि मण्डल ने रिवेल के परिणाम को 30 अक्टुम्बर तक घोषित करने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News