इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में बीएनसीपीई विजेता

कॉमर्स कॉलेज की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में बीएनसीपीई ने मेजबान कॉमर्स कॉलेज को हराते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया ।

 | 

आयोजन सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि एमबी फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में बीएनसीपीई व कॉमर्स कॉलेज के मध्य खेले गये फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक कोई भी टीम स्कोर करने में सफल नहीं हो पाई इसके पश्चात् टाई ब्रेकर में बीएनसीपीई ने कॉमर्स कॉलेज को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पारितोषिक वितरण के मुख्य अतिथि अध्यक्ष क्रीड़ा मण्डल प्रो. विनोद अग्रवाल ने विजेता टीम को एवं विशिष्ठ अतिथि प्रभारी क्रीड़ा मण्डल डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किये। एवंम कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. जी.सोरेल अधिष्ठाता कॉमर्स कॉलेज ने अतिथियों को प्रतिक चिन्ह्र प्रदान किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News