बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से: प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी जो एक अप्रेल तक चलेगी। परीक्षाओं को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी जो एक अप्रेल तक चलेगी। परीक्षाओं को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मोहम्मद यासीन पठान ने बताया कि परीक्षाओं के संचालन के लिए संवेदनशील एवं अति.सवेंदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा इस दौरान नकल की रोकथाम के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के दौरान प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जिला परीक्षा संचालन समिति गठित की गई है।