घटते जलस्तर के साथ कम हो झीलों में नावें
उदयपुर 24 मार्च 2019, झील प्रेमियों ने पिछोला व फतेहसागर झीलों के घटते जलस्तर पर चिंता व्यक्त की है। डॉ अनिल मेहता ने कहा की निरंतर झीलों का जलस्तर कम हो रहा है। लेकिन उसी अनुपात में नावों की संख्या में कमी नही की जा रही है। तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि घटते जल में प्रदूषक तत्वों का अनुपात बढ़ता जा रहा है। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर और बुरा प्रभाव पड़ेगा।

नंद किशोर शर्मा ने झीलों में पेट्रोल डीजल चलित नावों पर प्रतिबंध का आग्रह दोहराते हुए सोलर चलित नावों के संचालन की मांग की। इस अवसर पर श्रमदान कर गणगौर घाट पर पर झील में जमा कचरे को साफ किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
श्रमदान संवाद में स्कूल विद्यार्थी संजय व निशांत, झील प्रेमी तेज शंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता, नंदकिशोर शर्मा, पल्लब दत्ता, द्रुपद सिंह, रमेश चंद्र राजपूत, इस्माइल अली दुर्गा, मोहनसिंह चौहान, राम लाल गहलोत, कुशल रावल ने भाग लिया।