बीओबीे रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दिए 1 लाख 31 हजार रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन उदयपुर यूनिट
| Apr 23, 2020, 20:45 IST
यूनिट के 50 सदस्यों ने यह राशि एकत्र कर राहत कोष में जमा करवाने हेतु राशि का चैक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी को सौंपा है।
उदयपुर, 23 अप्रेल 2020। बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन उदयपुर यूनिट की ओर से कोरोना महामारी के सेवाएं दे रहे कोरोना कर्मवीरों के लिए आवश्यक मास्क उपलब्ध कराने एवं जरूरतंमंदों की सहायतार्थ 1 लाख 31 हजार की सहायता राशि का चैक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी को सौपा है।
एसोसिएशन के अंचल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि इस यूनिट के 50 सदस्यों ने यह राशि एकत्र कर राहत कोष में जमा करवाने हेतु राशि का चैक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी को सौंपा है।
इस अवसर पर उप सचिव डालचंद सिंघवी, विपिन पारीख, आर.एल. मेहता, लेखाधिकारी अनुज पारिख आदि उपस्थित थे।
