डॉ भानावत सहित डॉ कोठारी, प्रो जैन तथा चतुर को बोधि सम्मान

भंवरलालजी कर्णावट फाउण्डेशन द्वारा दिया गया सम्मान
 | 
dr mahendra bhanawat

उदयपुर। अपने जीवन का बहुमूल्य समय भारतीय लोकसंस्कृति, साहित्य, समाज एवं धर्म-दर्शन को अर्पित करते जो लोकोपयोगी सर्जन किया उससे व्यक्ति को आत्मसंतोष एवं प्रोत्साहन मिलता है तथा अन्य को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। ये विचार आचार्यश्री महाश्रमण ने भीलवाड़ा के तेरापंथ नगर में व्यक्त किये।

इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र भानावत, डॉ. देव कोठारी, प्रो. धर्मचन्द जैन एवं चतुर कोठारी को बोधि सम्मान से नवाजा गया। शासनसेवी श्री भंवरलालजी कर्णावट फाउण्डेशन द्वारा दिया जाने वाला विगत चार वर्षीय यह सम्मान लक्ष्मणसिंह, गुणसागर, डूंगरसिंह, डॉ. महेन्द्र कर्णावट द्वारा प्रदान किया गया। साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा ने कर्णावट परिवार द्वारा की जा रही सेवाओं का उल्लेख किया। 

कार्यक्रम में मनोहरलाल डागा, तलकचन्द जैन, कन्हैयालाल बाफना, दौलतमल भरकतिया, नवरत्न हिरन, दिनेश डागा, अनिल तलेसरा, अशोक श्रीमाल सहित कई गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। संचालन श्रीमती लता कर्णावट ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News