अज्ञात का शव मिला
आज चारण होस्टल के समीप स्थित केजडी माता मन्दिर की दीवार पर एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। छात्रों की सुचना पर पहुंची सूरजपोल पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया।
आज चारण होस्टल के समीप स्थित केजडी माता मन्दिर की दीवार पर एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। छात्रों की सुचना पर पहुंची सूरजपोल पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की सुचना होस्टल में रहने वाले छात्रों ने दी थी; छात्रों ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने मृतक का शरीर दीवार के सहारे पड़ा दिखाई दिया था परन्तु शराबी समझकर ध्यान नही दिया। छात्रों ने 2 बजे तक मृतक को उसी अवस्था में पड़ा देख छात्रों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
पुलिस ने बताया है कि मृतक की उम्र करीबन 40 वर्ष हैं तथा उसने हरे रंग का शर्ट व काले कलर की पेंट पहन रखी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाक्त कर रही है।
पुलिस प्रथम द्रष्टि से मृत्यु का कारण शराब के नशे में ठंड में पड़े रहना मान रही है।
