बोहरा समुदाय 21 को जबकि मुस्लिम समुदाय 22 को मनाएगा ईद उल अज़हा
इस्लामी महीने जिलहिज़्ज़ की 10वी तारीख को दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय ईद उल अज़हा यानि क़ुरबानी की ईद मनाता है। इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। बोहरा मुस्लिम समुदाय ईद उल अज़हा अपने मिश्री कैलेंडर के हिसाब से 21 अगस्त को मनाएगा जबकि मुस्लिम समुदाय 23 अगस्त को मनाएगा।
इस्लामी महीने जिलहिज़्ज़ की 10वी तारीख को दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय ईद उल अज़हा यानि क़ुरबानी की ईद मनाता है। इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। बोहरा मुस्लिम समुदाय ईद उल अज़हा अपने मिश्री कैलेंडर के हिसाब से 21 अगस्त को मनाएगा जबकि मुस्लिम समुदाय 22 अगस्त को मनाएगा।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के सेकेट्री मोहम्मद रिज़वान खान ने हिलाल कमेटी के हवाले से बताया की 12 अगस्त 2018 बरोज़ रविवार को उदयपुर शहर में माह जिलहिज़्ज़ 1439 हिजरी का चाँद दिखाई दिया, इस मुताबिक 13 अगस्त 2018 को चाँद की पहली तारीख मानी गयी और ईदुल अजहा का त्यौहार उदयपुर संभाग में 22 अगस्त 2018 बुधवार को मनाया जायगा।
इस मौके पर अंजुमन सदर मोहम्मद खलील खान, सेकेट्री मोहम्मद रिज़वान खान, मुनव्वर अशरफ खान, वकार अहमद, मंज़ूर हुसैन, आबिद खान, नज़र मोहम्मद, मुर्तज़ा हुसैन, जहीरुद्दीन सक्का, मोहसिन, सिद्दीकी, मुहम्मद अकीलुद्दीन आदि ने सभी को ईदुल अजहा की मुबारकबाद पेश की
