बोहरा समुदाय कल मनाएगा ईद

रमज़ान के पवित्र माह के तीस रोज़े पूरे होने की ख़ुशी में दाऊदी बोहरा समुदाय अपने कैलेंडर के हिसाब से दुन

 | 
बोहरा समुदाय कल मनाएगा ईद

रमज़ान के पवित्र माह के तीस रोज़े पूरे होने की ख़ुशी में दाऊदी बोहरा समुदाय अपने कैलेंडर के हिसाब से दुनिया भर के कल ईद उल फ़ित्र मनाएगा। इस अवसर पर शहर के बोहरा समुदाय ने कल ईद मनाने की पूरी तैयारी जोर शोर से कर दी है।

दाऊदी बोहरा जमात (बोहरा यूथ) के प्रवक्ता अख्तर हुसैन बोहरा ने बताया की कल सुबह ईद की विशेष नमाज़ बोहरवाड़ी स्थित रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, चमनपुरा, खानपुरा, खांजीपीर, पुला और खारोल कॉलोनी की मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसी प्रकार शिया दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता डॉ बी मूमिन ने बताया की ईद की नमाज़ मोहियदपुरा मस्जिद, खांजीपीर, मुल्ला तलाई, सैफी कॉलोनी, बुरहानी मस्जिद, नीमच खेड़ा, और खारोल कॉलोनी की मस्जिदों में अदा की जाएगी।

17 जून को बोहरा यूथ का ईद मिलन

दाउदी बोहरा समाज के सुधारवादी ग्रुप बोहरा यूथ संस्थान की इकाई स्टूडेंट्स वेल्फेयर सोसायटी की ओर से रविवार 17 जून को ईद मिलन का आयोजन किया जायगा।

स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के तौसीफ हुसैन मण्डी वाला ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद मिलन समारोह बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाने में सवेरे 9 बजे आरम्भ होगा जिसमें सात साल आयु वर्ग तक के उन सभी बच्चों का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने इस वर्ष पहला रोज़ा रखा। इसके साथ तेरह साल आयु वर्ग तक के उन सभी बच्चों का भी सम्मान किया जायेगा जिन्होंने इस वर्ष 10 से अधिक या पूरे रमज़ान माह में रोज़े रखे। उन्होंने बताया कि सोसायटी पहली बार उन सभी स्त्री-पुरुषों को भी सम्मानित करेंगी जिन्होंनें रमज़ान और इससे पहले रजब और शाबान माह में भी पूरे रोज़े रख कर तीन माह के रोज़ादार होने का गौरव हासिल किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News