बोहरा समाज ने मनाई धूम धाम से ईद , मुस्लिम समाज की ईद आज

दाउदी बोहरा समाज की ओर से रोजा, नमाज, इबादत और बन्दगी के बाद रविवार सुबह ईद हर्षोल्लास से मनाई । पर्व को लेकर युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह था। ईद के उपलक्ष्य में सभी मस्जिदों में रोशनी की गई। वहीँ दूसरी ऒर चाँद दिखाई देने पर मुस्लिम समाज ने सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया है, चूँकि शहर में दिन में बरसात के बाद बादल से घिरे होने की वजह से उदयपुर में चाँद नज़र नहीं आया लेकिन चित्तौरगढ़ के बेगू क्षेत्र में चांद के दीदार होने से उदयपुर के उलेमाओ ने बेगू से शहादत मंगवाकर सोमवार को ईद मनाने की घोषणा की है। ईद की मुख्य नमाज़ चेतक सर्किल स्थित पल्टन मस्जिद समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में ख़ुत्बे की नमाज़ अदा करवाई जाएगी।

 | 

बोहरा समाज ने मनाई धूम धाम से ईद , मुस्लिम समाज की ईद आज

दाउदी बोहरा समाज की ओर से रोजा, नमाज, इबादत और बन्दगी के बाद रविवार सुबह ईद हर्षोल्लास से मनाई । पर्व को लेकर युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह था। ईद के उपलक्ष्य में सभी मस्जिदों में रोशनी की गई। वहीँ दूसरी ऒर चाँद दिखाई देने पर मुस्लिम समाज ने सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया है, चूँकि शहर में दिन में बरसात के बाद बादल से घिरे होने की वजह से उदयपुर में चाँद नज़र नहीं आया लेकिन चित्तौरगढ़ के बेगू क्षेत्र में चांद के दीदार होने से उदयपुर के उलेमाओ ने बेगू से शहादत मंगवाकर सोमवार को ईद मनाने की घोषणा की है। ईद की मुख्य नमाज़ चेतक सर्किल स्थित पल्टन मस्जिद समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में ख़ुत्बे की नमाज़ अदा करवाई जाएगी। बोहरा समाज ने मनाई धूम धाम से ईद , मुस्लिम समाज की ईद आज

शिया दाउदी बोहरा समाज द्वारा फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, मल्लातलाई मस्जिद, सैयदी खान्जीपीर साहब की दरगाह स्थित लुकमानी मस्जिद, नीमच खेड़ा, पंचवटी, मोतीमगरी में प्रात: 5.55 बजे ईद की नमाज अदा की गई। वहीँ दाउदी बोहरा जमात (बोहरा यूथ) ने रसूलपुरा, वजीहपुरा,खारोल कॉलोनी, चमनपुरा, खानपुरा, खांजीपीर और पुला में ईद के ख़ुत्बे की नमाज़ अदा की गई। सभी मस्जिदों में नमाज़ के बाद अपने मुल्क की सलामती और अच्छी बरसात के लिए दुआ की गई।

बोहरा समाज ने मनाई धूम धाम से ईद , मुस्लिम समाज की ईद आज

इस अवसर पर शहर के बोहरा बाहुल्य क्षेत्र बोहरवाड़ी, खारोल कॉलोनी, फतेहपुरा में लोगो के खासी चहल पहल रही। सभी लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबादी और बच्चो को ईदी देकर हर्ष और उत्साह से पर्व मनाया। वहीँ दूसरी ऒर मुस्लिम समुदाय की कल ईद होने की वजह से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में देर रात तक लोग बाज़ार में खरीददारी करते पाए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News