बोहरा समाज  शनिवार को मनायेगा ईद-उल-अदहा  

बलिदान, त्याग एवं कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अदहा आज 4 अक्टूबर शनिवार को शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द अत्यन्त हर्षोल्लास से मनायेंगें ।

 | 

बोहरा समाज  शनिवार को मनायेगा ईद-उल-अदहा   बलिदान, त्याग एवं कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अदहा आज 4 अक्टूबर शनिवार को शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द अत्यन्त हर्षोल्लास से मनायेंगें ।

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि ईद की मुख्य नमाज फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद के अलावा मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जी फीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, मुल्लातलाई मस्जिद ,मोती मगरी एवं सैफी हॉल में सुबह ठीक 6-35 पर ईद की नमाज अदा की जायेगी । नमाज के बाद सभी मस्जिदों में खुशी की मजलिस होगी जिसमें मदहे व कसीदे पढे जायेंगें । मौला इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में मातम मनाया जायेगा । अन्त में रुहानी पैशवा मुकद्दस डा. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के रुह के सवाब के लिये , 53 वें दाई-उल-मुतलक सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की उम्र दराजी व सेहतो आफियत के लिये एवं मुल्क में अमन चैन व शान्ति की दुआयें मांगी जायेगी।

इससे पूर्व शुक्रवार को योम-ए-अरफा के मोके पर सामूहिक नमाज आयोजित हुई कुरआन एवं दुआओं की सामूहिक तिलावत की गई वसीले लिये गये दुआये मांगी गई ।विशेषरुप से रुहानी पैशवा मुकद्दस डा. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के रुह के सवाब के लिये , 53 वें दाई-उल-मुतलक सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की उम्र दराजी व सेहतो आफियत के लिये एवं मुल्क में अमन चैन व शान्ति की दुआयें मांगी गई ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News