बोहरा यूथ ने दी हाजियों को विदाई

हाजियो को बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण कर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया

 | 
haj 2023

उदयपुर, 14 मई 2023। सुधारवादी बोहरा यूथ समाज के 49 हाजियों की सामूहिक विदाई का कार्यक्रम रविवार को बोहरावाड़ी स्थित मस्जिद वजीहपुरा में मुल्ला पीर अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जहाँ हाजियों को वरिष्ठ समाजजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भावभीनी विदाई दी।

haj 2023

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ा वाला ने बताया कि मस्जिद वजीहपुरा में सुबह 9 बजे से ही हज यात्री अपने परिजनों सहित पहूँच गये। जहाँ दाऊदी बोहरा जमाअत और बोहरा यूथ गर्ल्स विंग के सदस्यों ने हाजियो को बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण कर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दी उदयपुर अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की और से सभी हाजियो को हदिया पेश किया गया।

haj 2023

इससे पूर्व समारोह की शुरुआत हाजी मुल्ला पीर अली द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इस दौरान नात, मनकबत पेश किये गए। 

इस अवसर पर सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के अध्यक्ष आबिद अदीब, दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव ज़ाकिर हुसैन पंसारी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी हाजियो से अपने समाज और देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ का आग्रह किया।

haj

इसके बाद मस्जिद वजीहपुरा मस्जिद से बैंड-बाजों के साथ हाजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में नातिया क़लाम पेश किया गया, जगह-जगह लोंगों ने हाजियों पर पुष्प वर्षा की। हाजियों का जुलूस बोहरावाड़ी के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मस्जिद रसूलपुरा पहूँचा जहाँ सभी का शर्बत पिलाकर स्वागत किया गया। अंत में सभी ने नमाज़ ज़ोहर अस्र और शुक्र की नमाज़ अदा की। 

haj 2023

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News