बोहरा युथ गर्ल्स विंग ने कायरो का गुडा में वितरित किये कम्बल और खाने के पैकेट

110 बीपीएल परिवारों को किया लाभान्वित 

 | 
पूर्व में भी आयोजित होते रहे है ऐसे कार्यक्रम 

उदयपुर 28 दिसंबर 2020 । सुधारवादी दाऊदी बोहरा समाज ( बोहरा यूथ) की महिला प्रकोष्ठ 'बोहरा यूथ गर्ल्स विंग' ने रविवार को कायरो का गुडा नामक गांव में ज़रूरतमंद लोगो कंबल, शॉल, अनाज, गुड़, दाल इत्यादि सामग्री वितरित की। 

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया की हमारी सोसायटी गरीबो और बेसहारा महिलाओ की सेवा में हमेशा से अग्रणी रही है और समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है। 

इसी आशय से आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे करीब 110 बीपीएल परिवारों को राशन, कम्बल एवं शाल वितरित किए गए। उन्होंने बताया की पूर्व में भी इस तरह के कार्यक्रम में आशाधाम और अन्य सोसाइटी के साथ भी आयोजित किये जाते रहे है। इस पुनीत कार्य में गर्ल्स विंग की सदस्याओं ने खुद भी कंट्रीब्यूशन किया तथा समाज के लोगो ने भी आगे चलकर सहयोग राशि प्रदान की।  

वितरण कार्यक्रम के दौरान सरफ़राज़ राजनगर वाला, श्रीमती ताहिरा राज ने मंतव्य मर्सी लीग की टीम के साथ कायरो का गुडा गांव में जाकर अपना विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News