बोहरा यूथ मेडिकल ने 3000 लोगो को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया

सुधारवादी बोहरा यूथ समुदाय से सम्बद्ध बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी ने बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर पर करीब तीन हज़ार लोगो को मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। लोगो ने स्वाइन फ़्लु के बढ़ते खौफ के मद्देनज़र काढ़ा सेवन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

 | 

प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया कि इस अवसर पर जहाँ लोगो को काढ़ा पिलाया गया वहीँ डॉ इस्हाक़ शाह और डॉ रेहाना बानू ने लोगो को मौसमी बीमारियो से बचाव के उपाय और स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी देकर लोगो को जागरूक रहने का आह्वान किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियाजी, सचिव सरफ़राज़ राजनगर वाला, सह सचिव मोहम्मद सबील वाला, उपाध्यक्ष असगर मोमिन, कोषाध्यक्ष खुर्शीद सबील वाला, कन्वीनर फ़िरोज़ हुसैन टिनवाला, मोइज़ सनवाड़ी, मोइज़ अली, दाऊदी बोहरा जमात के अध्यक्ष फैय्याज इटारसी, सचिव ज़ाकिर हुसैन पंसारी, बोहरा यूथ संस्थान की अध्यक्षा रेहाना जर्मनवाला, महासचिव ग़ज़नफ़र ओकासावाला समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

बोहरा यूथ मेडिकल ने 3000 लोगो को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News