उदयपुर कोर्ट में ₹30 करोड़ के फिल्म निर्माण केस में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई
उदयपुर 17 दिसंबर 2025। मूवी बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और उनकी पत्नी की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को उदयपुर कोर्ट में करीब छह घंटे तक सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं और अगली सुनवाई गुरुवार को तय की है।
सुनवाई सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई, जो लंच के बाद दोबारा शुरू होकर शाम करीब 5:30 बजे तक चली। फिल्म निर्देशक की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि वे और उनकी पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और वे एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।
वहीं परिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पेशी से पूर्व दोनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया था। मामले में अदालत अब गुरुवार को जमानत याचिका पर आगे सुनवाई करेगी।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BollywoodNews #CourtNews #UdaipurCourt #FilmFraud #MovieScam #FraudCase #BailHearing #LegalNews #CrimeNews #IndianJudiciary #BollywoodCase
