नहीं रही बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, सुपरस्टार और हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। दुबई में देर रात दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से 54 साल की इस स्टार का आकस्मिक निधन हो गया। दुबई में श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए गई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्रीदेवी को 2013 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई में थीं। परिवार के मुताबिक देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाया जा रहा है।
13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म ‘जूली’ से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार ‘मॉम’ फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं। इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में नजर आई थीं।
श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म मि. इंडिया (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी। श्रीदेवी का डेब्यू 1978 में सोलहवां सावन से माना जाता है। हिम्मतवाला (1983), मवाली (1983), तोहफा (1984), नगीना (1986), आखिरी रास्ता (1986), कर्मा (1986), मि. इंडिया (1987) और चांदनी (1989) समेत कई फिल्मों में काम किया।
1983 में कमल हासन के साथ आई फिल्म सदमा में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 1989 की चालबाज, 1991 की लम्हें और 1992 में आई खुदा गवाह में वे डबल रोल में नजर आईं। 1996 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ आर्मी में काम किया। वे शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो में भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal