सारिया खान सुविवि में बोम सदस्‍य मनोनीत

बांसवाडा की सारिया खान को सुखाडिया विश्‍वविद्यालय के प्रबन्‍ध मंडल- बोम में सदस्‍य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राज्‍यपाल ने किया है।

 | 

बांसवाडा की सारिया खान को सुखाडिया विश्‍वविद्यालय के प्रबन्‍ध मंडल- बोम में सदस्‍य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राज्‍यपाल ने किया है।

इस आशय का आदेश सोमवार को जारी हुआ। यह मनोनयन एक वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। अनिल बोर्दिया के निधन के बाद से यह सदस्‍य का यह पद रिक्‍त था। उन्हीं के स्‍थान पर सरिया खान को मनोनीत किया गया है। खान इससे पूर्व समाज कल्‍याण बोर्ड तथा कोटा खुला विश्‍वविद्यालय के बोम की सदस्‍य भी रह चुकी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News