हरियाणा के गुरुग्राम नगर-निगम को बम से उड़ाने की धमकी, अधिकारियों और कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस सनसनीखेज धमकी की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी दफ्तर छोड़कर बाहर की तरफ दौड़ने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच जांच करने में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पूरे नगर निगम परिसर को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया और हर कोने की सघन चेकिंग शुरू कर दी। Haryana News
