पंचकूला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

 | 
पंचकूला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। 

आज सामने आए एक धमकी भरे ई-मेल में पंचकूला के स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। 

ई-मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के मुख्य कार्यालयों का भी जिक्र किया गया है।

ई-मेल में खालिस्तान से जुड़ी आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 

संदेश में हरियाणा और पंजाब के राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ भाजपा कार्यालयों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी वाला मेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। 

स्कूलों और आसपास के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। 

मेल की गंभीरता को देखते हुए उसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ और अन्य शहरों के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड ने स्कूल परिसरों की जांच की थी।

पंचकूला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News