चॉदी एवं सोने की पुस्तक वल्र्ड रिकार्ड्स इण्डिया में दर्ज

उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय शिल्पकार इकबाल सक्का ने एक बार फिर विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। सक्का द्वारा विश्व की सबसे छोटी बनाई गई चॉदी की पुस्तक और सोने की पुस्तक, इन दोनों पुस्तकों को वल्र्ड रिकाडर्स इण्डिया(वल्र्ड अमेजिंग रिकार्ड्स) 2012 के संस्करण में विश्व की सबसे छोटी चॉंदी की पुस्तक और सोने की पुस्तक के रूप में स्थान दिया गया है।

 | 

सक्का द्वारा चॉदी और सोने से तैयार इन दोनों पुस्तकों की ऊंचाई मात्र 6 मिलीमीटर, चौडाई 4 मिली मीटर, मोटाई 3 मिली मीटर तथा 64 पृष्ठ लिये इन पुस्तकों का वजन 500 मिली ग्राम है।

विश्व एकता विश्व शान्ति का सन्देश देती चॉदी की पुस्तक और सोने की पुस्तकों में अरबी भाषा में अल्लाह, संस्कृत में ओम, ईसाई धर्म में क्रॉस व सिक्खों का खण्डा, हर पृष्ठ पर बारीकी से लिखा गया है, जो लेन्स की सहायता से देखा व पढा जा सकता है, इन दोनों पुस्तकों को वल्र्ड रिकार्ड्स इण्डिया(वल्र्ड अमेजिंग रिकार्ड्स) बुक द्वारा विश्व की सबसे छोटी चॉदी और सोने की पुस्तकों के रूप में दर्ज होने का प्रमाण पत्र व ट्राफी वल्र्ड रिकाडर्स इण्डिया के पे्रसीडेन्ट पवन सोलंकी की ओर से इकबाल सक्का को भारतीय कार्यालय अहमदाबाद गुजरात से जारी किया गया है। इससे पूर्व भी सक्का, गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स, लिम्बा बुक ऑफ रिकार्ड्स, यूनिक वल्र्ड रिकार्ड्स बुक, इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शहर, राज्य और देश का नाम दर्ज करा चुके हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal