महाराणा प्रताप जयंती पर पुस्तक ‘पुण्य प्रवाह’ का विमोचन

अनुविंद पब्लिकेशन से प्रकाशित, शिवदान सिंह जोलावास व इंद्र सिंह राणावत द्वारा सम्पादित ‘पुण्य प्रवाह‘ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। धन्यवाद राहुल सिंह भाटी ने ज्ञापित किया।

 | 
महाराणा प्रताप जयंती पर पुस्तक ‘पुण्य प्रवाह’ का विमोचन

मेवाड़ मूल्यों की वह धरती जहाँ अपनी शालीनता और संस्कृति प्रताप के जीवन के चार सो वर्ष उपरांत भी जिंदा है। यह वक्तव्य मुख्य वक्ता के तौर पर त्रिभूवन ने कहे। वे आज क्षत्रिय विकास संस्थान और अमी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रताप जयंती समारोह के मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह सोलंकी ने की । इस अवसर पर शैलेंद्र सेन हरीश आर्य ने हिरण मगरी योजना विकास महा समिति की ओर से पुरस्कार वितरण किए। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर केसर सिंह सारंगदेवोत ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रेणु देवपुरा, अनुश्री राठौड, सनत जोशी, नितिन मेनारिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अनुविंद पब्लिकेशन से प्रकाशित, शिवदान सिंह जोलावास व इंद्र सिंह राणावत द्वारा सम्पादित ‘पुण्य प्रवाह‘ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। धन्यवाद राहुल सिंह भाटी ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News