भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान के तहत जारी होगी बुकलेट
जिला प्रशासन द्वारा शहर में एक्शन उदयपुर अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान शहर के
जिला प्रशासन द्वारा शहर में एक्शन उदयपुर अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान शहर के विकास हेतु चलाये जा रहे हैं। इसी के अन्तर्गत शहर में भिक्षावृति रोकने एवं इसमें लगे लोगों के पुनर्वास हेतु ‘भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान’ संचालित किया जा रहा है।
फरवरी-2014 से अब तक के प्रयासों एवं किस प्रकार प्रशासन, समाज सेवी संगठन और शहर के नागरिक शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने में सहयोग कर सकते है इस पर नोडल संस्था गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा बुकलेट प्रकाशित की गई है, जिसका विमोचन जिला कलक्टर शुक्रवार को करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धातासिंह राणावत ने बताया कि बुकलेट के विमोचन के साथ ही इस अभियान मे जुडे स्वयं सेवी संगठनों के साथ जिला कलक्टर द्वारा समिक्षा बैठक भी आयोजित की गई है।
यह बुकलेट / संदर्भ पुस्तिका में भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु मानक संचालन प्रक्रिया को भी लिया गया है एवं साथ ही विभिन्न सहायक प्रपत्र भी सम्मिलित है जो अन्य जिलों में भी इस अभियान को संचालित करने में प्रशासन को सहायता प्रदान करेंगे।