उदयपुर। एम स्क्वायर फाउंडेशन द्वारा संचालित बीइंग मानव द्वारा प्रति माह गिव एंड टेक फेस्टिवल मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को थोड़ा सहारा दे कर मुख्य धारा में शामिल करना है।
कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि इसी क्रम में कल तरावट गाँव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुडाई के बच्चों को स्टेशनरी, नोटबुक, अल्पहार वितरित किया गया। साथ ही बच्चों को परीक्षा के लिए तैयारी करने के गुर सिखाए गए और उनका मनोबल बढ़ाने का भी प्रयास भी किया गया।
इस अवसर पर कनिष्का श्रीमाली, प्रियल जानी, लोकेश आमेटा और ग्रामवासी आदि मौजूद रहें।