हरियाणा में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या

 | 
हरियाणा में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिका का दिनदहाड़े गला काटकर मर्डर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, वारदात बुटीक में ही हुई। खून से लथपथ घायल लेडी को एक कारपेंटर बाइक पर अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने घायल लेडी का तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने की वजह से बचा नहीं सके।

जैसा की प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर ने बताया की महिला जमीन पर लेटी हुई डायरी पर कुछ लिख रही थी। पुलिस के मुताबिक खून सनी डायरी के पन्ने पर लिखा है-

मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प। सास है और मेरी ननदें हैं प्रीति व नीतू। मेरा देवर...

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और रीतू बुटीक चलाती थी। इसके साथ ही लड़कियों को सिलाई भी सिखाती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर राजू ने बताया की मैं रत्‍नपुर के सामने अग्रवाल फर्नीचर में काम करता हूं। एक महिला घर से झाड़ू-पोछा करके निकली थी। उसने मेरी दुकान पर आकर कहा कि " भैया, वहां पर एक मैडम लंबी पड़ी हुई है, जा के देख लो।" जब मैं मौके पर पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग खड़े थे। इन लोगों ने मुझसे कहा कि इनको जल्दी हॉस्पिटल ले जाओ। तभी वहां से एक युवक बाइक से गुजर रहा था। उसे हमने रोका और उसकी बाइक पर खून से लथपथ महिला को बैठा के अस्पताल तक पहुंचाया। कारपेंटर ने यह भी बताया की मैं इस महिला को नहीं जानता।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News