मुक्केबाज़ों ने जीते राज्य वुशु प्रतियोगिता मे पदक
जोधपुर मे संपन्न हुई राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता में उदयपुर के श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुक्केबाज आमिल अली ने रजत और भूमिका राजपूत ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि राज्य स्तर पर हुई वुशु प्रतियोगिता में आमिल अली ने 45 किलो भार मे सिल्वर मैडल प्राप्त किया जबकि 48 किलो भार वर्ग मे भूमिका राजपूत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur