फतेहसागर में डूबने से हुई लड़के की मृत्यु

फतहसागर झील में एक सप्ताह में दूसरी बार डूबने की घटना हुई है। शहर के देवाली क्षेत्र निवासी खुशवंत सिंह की रविवार सुबह झील में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुशवंत ट्यूब पहनकर तैर रहा था। तभी अन्य लड़का उसके ऊपर आ गिरा, जिससे खुशवंत का ट्यूब निक

 | 
फतेहसागर में डूबने से हुई लड़के की मृत्यु

फतहसागर झील में एक सप्ताह में दूसरी बार डूबने की घटना हुई है। शहर के देवाली क्षेत्र निवासी खुशवंत सिंह की रविवार सुबह झील में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुशवंत ट्यूब पहनकर तैर रहा था। तभी अन्य लड़का उसके ऊपर आ गिरा, जिससे खुशवंत का ट्यूब निकल गया और वह डूब गया। हादसे के तत्काल बाद साथी युवक झील में उसे तलाशने में लग गए। उसके साथ तैर रहे अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और दो घंटे के अथक प्रयास के बाद शव का बाहर निकाला। मौके पर गोताखोर के साथ निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी मौके पर पहुंचे।

फतेहसागर में डूबने से हुई लड़के की मृत्यु

Khushwant Singh

शहर के लोगों ने मौके पर ही निगम के महापौर से झील गार्ड जैसी कोई व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने शहर की झीलों पर झील गार्ड का गठन करने की मांग की, ताकि ऐसे हादसों में कमी लाई जा सके। इस दौरान नगर निगम महापौर ने कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानों की लापरवाही को लेकर लताड़ भी लगाई।

फतेहसागर में डूबने से हुई लड़के की मृत्यु

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News