हरियाणा में BPL परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, दोबारा शुरू होगी ये सरकारी योजना

 | 
हरियाणा में BPL परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, दोबारा शुरू होगी ये सरकारी योजना

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में BPL परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना को 25 सितंबर से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बैठक में अधिकारियों को पात्र परिवारों का समयबद्ध चयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बीपीएल परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए मिलते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार अब यह योजना सभी वर्गों के गरीबों के लिए है। यह लाभ संत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News