जिले के 150 बालक – बालिकाओं को दिया ब्रह्म गौरव सम्मान


जिले के 150 बालक – बालिकाओं को दिया ब्रह्म गौरव सम्मान

ब्रह्म गौरव सम्मान समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं की परीक्षा मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सम्पूर्ण जिले से चयनित 150 बालक और बालिकाओं को मंच पर सभा के रारूट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्र

 
जिले के 150 बालक – बालिकाओं को दिया ब्रह्म गौरव सम्मान
सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये वादों के अनुसार आदि शंकराचार्य बोर्ड का गठन, वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना, गौमाता के लिए 1 रूपये चारे की व्यवस्था, उदयपुर मे परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना और परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के वादों को पुरा करे इसके लिए ब्राह्मण युवजन सभा का हर एक पदाधिकारी और सदस्य सरकार से मांग करता है। अगर सरकार 2018 से पहले अपने इन वादों को पुरा नही करती है तो ब्राह्मण समाज सरकार का विरोध करेगा। यह बात राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा बुधवार को फतह स्कूल के सभागार मे आयोजित वैदिक ब्रह्म सम्मेलन एवं ब्रह्म प्रतिभा सम्मान समारोह के मंच से बतौर मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के पद से कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाराणा प्रताप की निर्वाण स्थली की दुदर्शा की और सरकार का ध्यान आकर्षित करने और निवार्ण स्थली के संरक्षण की मांग को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर प्रताप की निर्वाण स्थली की मिटृी से उनका तिलक कर सभा की और से मांग करेंगे। उन्होने कहा कि युवजन सभा के पुरे भारत मे 24 राज्यों और विदेश मे 20 लाख से ज्यादा युवा सदस्य है, जो विश्व मे सबसे से ज्यादा है, जिसके कारण 17 जून को इंदौर मे आयोजित समारोह मे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड का पुरूस्कार प्रदेशाध्यक्ष अक्षय जोशी राष्ट्रीय संगठन की और से प्राप्त करेंगे।
ब्राह्मजन को दिया नया नारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से सभी युवजनों को सम्बोधित करते हुए भगवान परशुराम के संदर्भ मे कहा कि परशुराम को महापुरूष कहने वालों को शायद पता नही तो उन्हे पता चल जाये कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार है। इसके साथ ही नये नारे की घोषण करते हुए व महापुरूष नही भगवान है, परशुराम हमारी जान है का नया नारा दिया, इस नारे के साथ ही भगवान परशुराम के जयकारों से सभागार गुंज उठा।
समारोह के अध्यक्ष सभा के प्रदेश संरक्षक गिरीश जोशी ने कहा कि ब्राहण युवा ब्रह तेज का जागृत पिण्ड बन अखिल ब्राह्मण का मार्गदर्शन करे। घरों से गौ-माता और वेद लुप्त हो गये है जिससे सारी समस्याएं खडी हुई है। वेदों मे ही आज की संक्रमण कालीन समस्याओं का समाधान है।
समारोंह के प्रांरभ मे अतिथियों द्वारा गौ-माता की पुजा और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के बाद प्रदेशाध्यक्ष अक्षय जोशी ने स्वागत उद्बोधन मे सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा मे अच्छे अंक लाने के साथ ही ब्रह्म युवा एक हाथ मे लेपटॉप तो दूसरे हाथ मे वेदों को भी रखे। शिक्षा के साथ ही ब्रह्मत्व को अगर जिंदा रखना है तो युवाओं को सोशल मीडिया के साथ वेदों के ज्ञान को भी अर्जन करना होगा तभी जाकर हम विश्व गुरू बन पायेंगे। जोशी ने कहा कि शिक्षा से नौकरी मिलेगी ओर वेदो के ज्ञान से हम समाज को नई दिशा देने का काम कर सकते है।
ब्रह्म गौरव सम्मान पाकर बच्चों को मिला प्रोत्साहन
संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि ब्रह्म गौरव सम्मान समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं की परीक्षा मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सम्पूर्ण जिले से चयनित 150 बालक और बालिकाओं को मंच पर सभा के रारूट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोशी, प्रदेश संरक्षक गिरीश जोशी,कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, देची श्ंकर चौबीसा, रोशन मेहता एवं सभा के पदाधिकारियो ने प्रशस्ति पत्र एवं ओपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे साथ ही बच्चों ने इसे युवजन सभा की एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि सम्मान पाने वालों को जहां एक प्रोत्साहन मिला है वही अन्य बच्चों को भी एक लक्ष्य मिला है कि वे भी पढ़ाई मे ज्यादा मेहनत करे और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले इस मंच तक पहुंचने का प्रयास करे।
पदाधिकारीयों के पदोन्नयन की हुई घोषण
समारोह के दौरान राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पदाध्किारियों के पदोन्नयन की घोषण करते हुए अक्षय जोशी को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं राजस्थान का क्षैत्रीय प्रभारी, नरेश शर्मा को प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं अनुप औदिच्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। समारोह का संचालन बाल गोपाल शर्मा ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags